🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसुरक्षा

//सफलता की कहानी// – कच्चे घर से पक्के आशियाने तक, ललिता रजक की बदली जिंदगी

कोरबा 07 सितम्बर 2026/ कोरबा नगर निगम क्षेत्र के कोसाबाड़ी स्थित कबीर बाग के पीछे रहने वाली श्रीमती ललिता रजक पति परदेसी रजक के लिए पक्का मकान कभी एक सपना हुआ करता था। परिवार की आर्थिक परिस्थितियों के कारण अपने पक्के घर का सपना पूरा करना आसान नहीं था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई।

Advertisement Carousel

हितग्राही श्रीमती ललिता बताती हैं, “पहले पक्के मकान का सपना मन में था, लेकिन उसे पूरा करने की चिंता भी रहती थी। योजना का लाभ मिला तो लगा कि अब हमारा अपना पक्का घर बन सकेगा। शासन से मिली सहायता ने हमारे इस सपने को हकीकत में बदल दिया।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आज लाभार्थी ललिता और उनका परिवार अपने पक्के मकान में सुखमय जीवन व्यतीत कर रहा है। उनका कहना है कि पक्का मकान मिलने से केवल रहने की सुविधा ही नहीं मिली, बल्कि परिवार को सुरक्षा, स्थायित्व और आत्मसम्मान का एहसास भी मिला है। अब मौसम की मार की चिंता नहीं रहती और परिवार अपने घर में सुकून के साथ जीवन बिता रहा है।

श्रीमती रजक कहती हैं, आज जब मैं अपने पक्के घर को देखती हूं तो मन में बहुत खुशी होती है। यह घर हमारे लिए सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि परिवार की खुशियों, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का सहारा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में मिल रहे सहयोग से मेरे परिवार का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है। अब अपने घर में रहते हुए हमें सुरक्षा के साथ सम्मान और आत्मविश्वास भी महसूस होता है। इसके लिए मैं शासन-प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।”

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button