आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाभारत निर्वाचनराजकाजसंगठनसमीक्षा

मतदाता सूची के ‘‘विशेष अभियान‘‘ स्पेशल ड्राइव युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोरबा 08 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में दिनांक 5 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ कर 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान व्यापक रूप से संचालित किया जा रहा हैं।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

इस कड़ी में दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को शासकीय ई व्ही पी जी कॉलेज कोरबा में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में युवा छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची के ‘‘विशेष अभियान‘‘ में जोड़ने के लिए तथा मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने युवा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं के महत्व को बताया। श्री सिंह ने कहा कि जिले में मतदाता सूची से छूटे हुए सभी पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने के लिए पात्र बने युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान दिनांक 5 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा।

इस विशेष पंजीकरण अभियान के अंतर्गत मतदाता पंजीकरण हेतु मतदाता सूची में वर्तमान में अपंजीकृत व्यक्ति या जिसका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया हो, ऐसा कोई भी व्यक्ति इस विशेष अभियान के दौरान पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकता हैं। ऐसे मतदाताओं का चिन्हांकन कर, उनके पंजीकरण का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने युवा छात्र-छात्राओं से अपने परिवार, समुदाय तथा अपने संपर्क के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने के लिए आव्हान किया।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने बताया कि विशेष पंजीकरण अभियान के तहत मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारी ठस्व् घर-घर भ्रमण करके मतदाता सूची के निरंतर अद्धतीकरण की प्रक्रिया में सभी पात्र नागरिकों का पंजीकरण करना सुनिश्चित करेंगे। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना हैं कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।

  मानवाधिकार के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभालेंगे डॉ. राजकुमार अग्रवाल

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पात्र नए युवा मतदाता फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने युवा छात्र-छात्राओं को बताया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध हैं। पात्र नागरिक मोबाइल एप अथवा निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरने के साथ आवेदन की स्थिति देखने और मतदाता सूची में अपना नाम खोजने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम में सभी युवाओं से अपील की गई हैं कि वें मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और नाम शामिल नहीं होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत् अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। सभी मतदान केंद्रों में ऑफलाइन आवेदन के लिए भी फॉर्म- 6 बीएलओ, ईआरओ, एईआरओ, जिला निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से उपलब्ध हैं।

इस विशेष पंजीकरण अभियान में 17 वर्ष आयु से अधिक के युवाओं के लिए सभी शासकीय-अशासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों, महाविद्यालयों में भी प्राचार्य के माध्यम से पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरा जा सकता हैं।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल एन कंवर एवं सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने सभी युवाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी बलराम कुर्रे, ई एल सी के कोऑर्डिनेटर डॉ. दिनेश श्रीवास सहित महाविद्यालय के स्वीप कैम्पस एंबेसडर, स्वीप यूथ टीम, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button