🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणासंगठनसामाजिक

मानवाधिकार के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभालेंगे डॉ. राजकुमार अग्रवाल

कोरबा 05 सितम्बर। लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के मार्गदर्शक एवं संस्थापक, नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के डायरेक्टर, उद्योगपति एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल को आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन का लाइफ टाइम सदस्य मनोनीत किया गया है।

Advertisement Carousel

एसोसिएशन के चेयरमेन डॉ. एम.यू. दुआ ने समाज सेवा के क्षेत्र में डॉ. अग्रवाल के उल्लेखनीय योगदान और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान को देखते हुए उन्हें एसोसिएशन की आजीवन सदस्यता प्रदान की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गौरतलब है कि लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के बैनर तले लंबे समय से पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। मानव सेवा के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स की ओर से भी उन्हें समाजसेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित सेवा सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

आल इंडिया ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन का लाइफ टाइम सदस्य बनाए जाने पर डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्य करने के लिए उन्हें एक बड़ा मंच मिला है। उन्होंने कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए मानवाधिकार संरक्षण और मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का प्रयास करेंगे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button