🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाखेलछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजव्यक्तित्वसंगठन

“माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

कोरबा 18 अगस्त 2026/ “माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा कार्यक्रम” का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं।

Advertisement Carousel

इस संबंध में “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार “माय भारत कार्यक्रम- मेरा युवा भारत” केंद्र सरकार की एक अभिनव पहल हैं। जिसका उद्देश्य 15 वर्ष से 29 वर्ष के युवाओं को विभिन्न अवसरों से जोड़ना, उन्हें सशक्त बनाना और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना हैं। जिला नोडल अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि जिले के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन किए जाने के लिए दिनांक 19 एवं 20 अगस्त 2026 को दो दिवसीय स्पेशल ड्राइव विशेष कैंप का आयोजन सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों में किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन करने से युवाओं को सरकारी व सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्हें स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम, इंटर्नशिप और अनुभव आधारित सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। युवाओं को प्रोफाइल और सीवी बनाने की सुविधा प्राप्त होगी। पंजीकृत युवाओं को विभिन्न संस्थाओं और मेंटर्स से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सभी पंजीकृत युवाओं को वालंटियर प्रमाण पत्र दिया जावेगा। उन्होंने जिले के सभी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन करके राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए आगे आने की अपील की हैं।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button