कोरबाछत्तीसगढ़समस्यासुरक्षा

Sp office के केबिन में पहुंचा साँप, सुरक्षित रेस्क्यू

कोरबा। Sp office के केबिन में अचानक कॉमन वुल्फ स्नेक सांप के घुस आने से दहशत का माहौल बन गया। सांप को देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के मार्गदर्शन में RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया।

सूचना मिलते ही RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव अपने सदस्य मानस और अतुल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी से केबिन मे सर्च अभियान चलाया गया कुछ देर की मशक्कत के बाद बॉबी श्रीवास ने सांप का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रेस्क्यू के दौरान RCRS टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उसे किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचाने की समझाइश दी। रेस्क्यू किए गए नाग को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की कार्रवाई की गई।

वन विभाग और RCRS की संयुक्त रेस्क्यू पहल से एक बार फिर मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व और वन्यजीव संरक्षण का संदेश सामने आया। टीम ने लोगों से अपील की कि घर, खेत, पोल्ट्री फार्म या अन्य स्थानों पर सांप दिखाई देने पर उसे मारने या खुद पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

  Korba News:– अफसर पर प्रताड़ना का आरोप लगा नगर सेना के बर्खास्त जवान ने कलेक्ट्रेट में खाया जहर

सांप पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और चूहों जैसे कई जीवों की संख्या को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
RCRS हेल्पलाइन नंबर:

  • 9827917848
  • 9009996789
  • 7987957958

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button