🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransfer

पत्नी से छेड़खानी पर इतना पीटा कि अधेड़ की हो गई मौत पति गिरफ्तार अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी

होली के दिन हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। अधेड़ का रंग– गुलाल लगा हुआ शव  पुलिस को मिला था। जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी  से छेड़छाड पर आरोपी ने अधेड़ को पीट– पीट कर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Advertisement Carousel

रायगढ़।   रायगढ़ में होली के दिन 14 मार्च को हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सीसीटीवी के सहारे सुलझा ली है। भैंसकोठा गली में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पुलिस को मिली थी। जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी। शव के चेहरे पर रंग– गुलाल लगा था इसलिए उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। शव की पहचान नहीं होने से आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हो पा रही थी। जांच में जानकारी मिली कि पत्नी से छेड़छाड़ के चलते  33 वर्षीय युवक ने आरोपी की पीट– पीट कर हत्या कर दी है।   मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में शिनाख्ति के प्रयासों के बीच मृतक के बड़े भाई ने शव की पहचान 17 मार्च को  साधराम निराले उम्र 42 वर्ष निवासी गोपालपुर थाना चक्रधर नगर के रूप में की। 20 मार्च को मिले पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मृतक साधराम निराले के गले और सीने पर गहरी चोंट के निशान थे,  पसलियां टूटी हुई थी और लीवर फट गया था। पीएम रिपोर्ट ने किसी भारी और भोथरे वस्तु से चोट पहुंचाने का जिक्र था। जिस पर पुलिस ने हत्या जा मामला कायम कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग:–

       थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए, तो एक संदिग्ध युवक मृतक को मारता हुआ दिखा। हालांकि, फुटेज में उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो रही थी, लेकिन उसके साथ एक महिला भी नजर आ रही थी। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों को ढूंढ निकाला, जिन्होंने बताया कि 13 मार्च की रात  एक अज्ञात व्यक्ति ने साधराम को घूंसे और लातों से पीटा और वहीं छोड़कर चला गया।

आरोपी अंकित अग्रवाल चढ़ा पुलिस के हत्थे:–  चक्रधरनगर पुलिस ने बारीकी से सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद संदिग्ध की पहचान अंकित अग्रवाल (निवासी सरला विला, संजय नगर) के रूप में की। गवाहों से शिनाख्ती कराई गई, जिसमें अंकित अग्रवाल को पहचान लिया गया। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपराध कबूल कर लिया।

पत्नी से छेड़खानी पर दी मौत की सजा:–  पूछताछ में आरोपी अंकित अग्रवाल ने बताया कि 13 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से सामान लेने निकला था। तभी साधराम (मृतक) ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की। गुस्से में आगबबूला होकर अंकित ने अपनी एक्टिवा स्कूटी (सीजी 13 ए एच 2331) से साधराम का पीछा किया और उसे भैंसाकोठा गली में रोककर बेरहमी से लात-घूंसे बरसाए। वह उसे तड़पता छोड़कर भाग गया, जिससे साधराम की मौत हो गई।

गिरफ्तार कर भेजा गया जेल:–  अंकित अग्रवाल पिता स्वर्गीय विजेंद्र अग्रवाल उम्र 33 साल निवासी संजय नगर सरला  विला के पीछे थाना चक्रधरनगर को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली। चक्रधरनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 131/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इनकी रही अहम भूमिका:–  एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में थाना प्रभारी प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवर, विक्रम सिंह, विकास प्रधान और प्रताप बेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button