IAS/IPSTransfer

शाला प्रवेश उत्सव संपन्न — कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में हुआ हर्षोल्लास से स्वागत समारोह

बेलगहना (कोटा) कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बेलगहना में आज शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री निशांत सोनी एवं समिति के अन्य सम्माननीय सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रवेश उत्सव के दौरान नवप्रवेशित छात्राओं का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। अध्यक्ष श्री निशांत सोनी ने छात्राओं के माथे पर तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें विद्यालय परिवार में शामिल किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों की भी सराहनीय सहभागिता रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्री सोनी ने अपने संबोधन में छात्राओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना समाज की जिम्मेदारी है और इस दिशा में शाला प्रबंधन पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।
विशेष क्षणों को कैमरे में किया गया कैद, छात्राओं में दिखा उत्साह और उमंग।

शाला विकास एवं प्रबंध समिति के सदस्य राम प्रताप सिंह ने नवप्रवेशी छात्राओं को बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में कहा की गुरु शिष्य परंपरा का पालन करें अच्छी पढ़ाई करें सही परिणाम प्राप्त कर परिवार शाला और ग्राम का नाम रोशन करें,, वर्तमान परिदृश्य में स्कूलों के परीक्षा परिणाम के गिरते ग्राफ को लेकर भी शिक्षक एवं शाला स्टॉफ के बीच समीक्षा चर्चा हुई।

  22 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के रूट बदले — 24 से 28 अगस्त तक प्रभावित रहेगा संचालन

अंत में नवप्रवेशी बालिकाओं को पुस्तक वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button