🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठनसुरक्षासेहत

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन-जनप्रतिनिधियों की संवेदीकरण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

(महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का किया शुभारंभ)

Advertisement Carousel

कोरबा 11 सितम्बर 2026 – कोरबा नगर निगम के पार्षदों, जनप्रतिनिधियों की लोक स्वास्थ्य सेवाओं में भागीदारी को उत्कृष्टता प्रदान करने हेतु आयोजित एक दिवसीय संवेदीकरण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न हुई। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता, बीमारियों से बचाव व जागरूकता, कार्यो में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग को कार्यशाला में रेखांकित किया गया है, इस मौके पर मेयर इन काउंसिल सदस्य नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के अन्य सदस्यगण, पार्षद व एल्डरमेन गण उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार रामपुर कोरबा में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत नगरीय जनप्रतिनिधियों, जनसेवकों की लोक स्वास्थ्य सेवाओं में भागीदारी को उत्कृष्टता प्रदान करने हेतु एक दिवसीय संवेदीकरण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर तथा निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, एल्डरमेनगणों की विशेष उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने वार्ड महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, वार्ड के लोग अपनी  स्वास्थ्य समस्याओं व बीमारियों के संबंध में भी हमारे पास आते हैं, हमारा दायित्व बनता है कि हम उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दें, स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति उनमें जागरूकता लायें, शासन की योजनाओं की जानकारी उन्हें दें तथा योजनाओं का लाभ वे प्राप्त कर सकें, इसमें अपना सहयोग दें।  इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि आज की कार्यशाला में हमें बहुत कुछ जानने, समझने का अवसर मिला है, हमारा दायित्व है कि हम स्वच्छता व स्वास्थ्य के संबंध में लोगों को सतत रूप से जागरूक करें। उन्होने कहा कि एक्सीडेंट होते हैं तो इसमें प्रभावित व्यक्ति व उसे अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को शासन द्वारा मिलने वाली सहयोग राशि की जानकारी भी दें ताकि वे अवगत हो सके। इसी प्रकार मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री नरेन्द्र दंेवागन ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में अच्छी जानकारी दी गई है, हम सभी का कर्तव्य हे कि हम जनता के स्वास्थ्य एवं शिक्षा की चिंता प्राथमिकता के साथ करें, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिये अपना सहयोग दें तथा स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता के कार्य का हिस्सा बनें।

  सीएमएचओ कार्यालय में नहीं लगा है बोर्ड! सरकारी दफ्तर या धर्मशाला?

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की सीपीएम श्रीमती ज्योत्सना ने राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन की जानकारी दी तथा डॉ.अविश पाण्डेय ने विभिन्न मौसमी बीमारियांे की जानकारी तथा डॉ.बी.आर.रात्रे ने टी.बी. व कुष्ट रोग आदि की जानकारी प्रस्तुत की तथा इन रोगों से बचाव, जांच व उपचार आदि के  संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये इस दिशा में जनजागरूकता का प्रसार तथा लोक स्वास्थ्य सेवाओं में नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भागीदारी की महत्ता पर प्रकाश डाला। 

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button