कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणासंगठनसमीक्षा

जिले के चयनित स्काउट्स-गाइड्स ने राजस्थान में ट्रेकिंग का अभ्यास किया

कोरबा, 8 अक्टूबर। जिले के चयनित स्काउट्स-गाइड्स ने राजस्थान के बीकानेर में आयोजित नेशनल लेवल एनवायरमेंट अवेयरनेस कम डेजर्ट ट्रैकिंग कैम्प में भागीदारी की। रोवर लीडर राजीव कुमार साहू के नेतृत्व में रेंजर वर्षा साहू, अंकिता रात्रे तथा गाइड ओमेश्वरी, ऐश्वर्या कौशिक और दीप्ति शामिल हुई। प्रतिभागियों को डेजर्ट ट्रैकिंग, प्रकृति अध्ययन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता और जैव विविधता जैसे विषयों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

प्रतिभागियों ने लगभग 50 किलोमीटर की ट्रैकिंग कर बीकानेर के रेगिस्तानी क्षेत्र की वनस्पति एवं जलवायु से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। उन्होंने राष्ट्रीय ऊंट अनुसंधान केंद्र का भी भ्रमण किया। ग्रैंड कैम्प फायर में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने राज्य की लोक संस्कृति से जुड़े लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की सहायक निदेशक शिवांगी सक्सेना ने कहा कि डेजर्ट ट्रैकिंग ने प्रतिभागियों को बीकानेर की भौगोलिक परिस्थितियों के साथ-साथ कई जानकारी से अवगत कराना था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button