🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

SECL कोरबा हाउस में कोयला मजदूर नेताओं की बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

कोरबा। एसईसीएल कोरबा हाउस में रविवार को कोयला मजदूर सभा के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिक हितों एवं कोयला मजदूर सभा को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

बैठक में कोयला मजदूर सभा के महामंत्री नाथूलाल पांडेय, अध्यक्ष बजरंगी शाही, गेवरा क्षेत्र एवं दीपक क्षेत्र के अध्यक्ष रेशम लाल यादव, दीपका क्षेत्र के महामंत्री तरुण राहा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक के दौरान श्रमिकों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती, मजदूरों की समस्याओं के समाधान तथा भविष्य की संगठनात्मक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा श्रमिकों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया।

बैठक में श्रमिक एकजुटता बनाए रखने और मजदूरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक रूप से कार्य करने का भी आह्वान किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button