🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

धरती का भगवान बना शैतान, नाबालिग छात्राओं से की छेड़छाड़, अब खाएगा जेल की हवा

हेल्थ चेकअप की आड़ में स्कूली

Advertisement Carousel

धमतरी। हेल्थ चेकअप की आड़ में स्कूली छात्राओं के साथ गंदी हरकत करने के आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टर कुलदीप आनंद पर गंभीर आरोप है कि उसने स्कूल में छात्राओं से हेल्थ चेकअप के नाम पर छेड़खानी की। पाक्सो एक्ट, छेड़खानी सहित अन्य धाराओं के तहत आरोपी डॉक्टर पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जिसके बाद आज डॉक्टर कुलदीप आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामला धमतरी जिले का है, यहां के आत्मानंद हाईस्कूल में छात्राओं ने डाक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिरायु की टीम गई हुई थी, इसी दौरान छात्राओं के साथ डॉक्टर कुलदीप आनंद पर अश्लीलता के आरोप लगाए गए। इस मामले में छात्राओं ने प्राचार्य से शिकायत की, जिसके बाद प्राचार्य ने लिखित रूप से धमतरी के सीएमएचओ को पत्र भेजा है। शिकायत पर एक्शन लेते हुए सीएमएचओ यूएल कौशिक ने तुरंत ही जांच के आदेश के दे दिये थे।

डॉक्टर को काम से रोका गया लेकिन गिरफ्तारी के बाद बर्खास्त नहीं हुआ

वहीं डॉक्टर कुलदीप आनंद को फिलहाल काम करने से रोक दिया गया है। लेकिन संविदा कर्मी होने के कारण उसकी बर्खास्तगी होनी चहिए थी। लेकिन अब तक उसे बर्खास्त नहीं किया गया है।

  Ratanpur News:– एनएसयूआई ने बढ़ाने की मांग की परीक्षा तिथि, छात्रों की पढ़ाई अधूरी होने का दिया हवाला

इधर सीएमएचओ ने कहा है कि, जांच रिपोर्ट आने के बाद और भी आगे कार्रवाई की जायेगी। जानकारी के मुताबिक बुधवार को स्कूल में चिरायु की टीम छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गई हुई थी। चिरायु टीम के डाक्टर कुलदीप आनंद स्वास्थ्य जांच कर रहे थे। आरोप है कि, उस दौरान ही उन्होंने छात्राओं के साथ अश्लीलता की। इसका छात्राओं ने विरोध भी जताया। टीम के जाने के बाद छात्राओं ने प्रिंसिपल को पूरी बातें बताई, जिसके बाद कार्रवाई की गयी है।

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर कुलदीप आनंद को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button