🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाज

रितेश,शचीन्द्र व गुलाब चुने गये निगम के ’’ फेस आफ द मंथ ’’

(उत्कृष्ट कार्यो हेतु निगम के छोटे कर्मचारी हो रहे सम्मानित)

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

कोरबा 09 सितम्बर 2026 -नगर पालिक निगम कोरबा में कार्यरत कर्मचारी रितेश चन्द्र, शचीन्द्र थवाईत एवं गुलाब सिंह कंवर को सितम्बर माह का ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुना गया है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने गए इन कर्मचारियों को बधाई दी है तथा कार्य के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

    यहॉं उल्लेखनीय है कि आज स डेढ़ वर्ष पूर्व निगम का ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने जाने का सिलसिला प्रारंभ हुआ था, इसका मुख्य उद्देश्य निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित करना, उनका उत्साहवर्धन करना एवं अन्य कर्मचारियों को भी इस हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित करना था। इसी कड़ी में रितेश चन्द्र, शचीन्द्र थवाईत एवं गुलाब सिंह कंवर को सितम्बर माह का ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुना गया है।

कर्मचारियों को मिल रहा अच्छे कार्य हेतु प्रोत्साहन – ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुने जाने की इस पहल से निगम के अधिकारी कर्मचारियों विशेषकर छोटे कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है तथा उनके बीच अच्छा कार्य करने की प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, वहीं जिन कर्मचारियों को ’’ फेस आफ द मंथ ’’ चुना जाता है, वे अपने आपको सम्मानित महसूस कर रहे हैं, उन्हें भविष्य में और अधिक अच्छा कार्य करने, कार्यो में उत्कृष्ट परिणाम देने की प्रेरणा मिल रही है।

  महापौर ने अधिकारियों के साथ पानी टंकी का किया निरीक्षण

चयनितों ने जताया आभार –  ’’ फेस आफ द मंथ ’’  चुने गए रितेश चन्द्र, शचीन्द्र थवाईत एवं गुलाब सिंह कंवर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि निगम प्रशासन ने हम लोगों के परिश्रम व कार्य के प्रति हमारी निष्ठा के लिए हमें जो सम्मान दिया है, उसके लिए हम निगम प्रशासन के प्रति दिल से आभारी हैं, उन्होने कहा कि हम अपने आपको सम्मानित महसूस कर रहे हैं, हमें इससे यह प्रेरणा मिली है कि हम आगे और भी अधिक अच्छा कार्य करें, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते रहें।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button