छत्तीसगढ़

रामलला भगवान स्थापना के प्रथम वर्षगांठ पर अयोध्या पहुंचेंगे शबरी धाम के मीठे बेर

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 भाजपा नेता अनूप यादव श्रद्धालु साथ चढ़ाएंगे मीठे बेर

 

अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर अनूठे तरीके से शबरी धाम के मीठे बेर रामलला भगवान को अर्पित करेंगे । शबरी माता के धाम शिवरीनारायण से रामलला को शबरी के प्रसिद्ध मीठे बेर चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की टोली रवाना हो गई है। इस पवित्र यात्रा का आयोजन नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता अनूप यादव के नेतृत्व में किया जा रहा है।

 

अनूप यादव ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान बताया कि श्रद्धालुओं का यह दल 9 जनवरी की शाम शिवरीनारायण से रवाना होकर दीपका गेवरा पहुंचेगा वहां बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर और बुधवरी बाजार स्थित श्री राधे-कृष्ण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ यह टोली 11 जनवरी को अयोध्या धाम पहुंचेगी वहां रामलला भगवान को शबरी के मीठे बेर और पत्तलों में भोग लगा अर्पित करेगी।

 

इस आयोजन में अनूप यादव के साथ संतोष गुप्ता, ..गोलू कुमार दुर्गेश यादव मनीष चंद्र देव श्रीवास विनय यादव जय यादवअंश गुप्ता दीपक साहू शुभम राठौर…… समेत कई श्रद्धालु शामिल हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि शबरी माता की भक्ति और उनकी सरलता को रामलला के चरणों में अर्पित करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बताना होगा कि एक वर्ष पूर्व भी भगवान के स्थापना के समय भी शबरी के मीठे बैर भगवान को चढ़ाया जा चुका है जिसका कई जगह भव्य स्वागत श्रद्धालु भवति जनों के द्वारा किया गया था। यह यात्रा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भगवान राम और शबरी माता के अटूट संबंध को पुनः स्थापित करने का प्रयास है।

  अतिक्रमण के खिलाफ NHAI की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

 

श्रद्धालुओं की टोली अयोध्या पहुंचने से पहले मार्ग में कई स्थानों पर पूजा-अर्चना करेगी और धार्मिक संदेश का प्रसार करेगी। शबरी माता का शिवरीनारायण धाम छत्तीसगढ़ के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में विशेष स्थान रखता है। इस यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति और आस्था व्यक्त करेंगे।

 

अयोध्या में रामलला के भक्तों को इस पावन अवसर का बेसब्री से इंतजार है। प्रथम वर्षगांठ पर यह विशेष भेंट भगवान राम और उनके भक्तों के बीच प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक बनेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button