छत्तीसगढ़

रायपुर : एक युवक की लाश मिली, डैम में दूसरे की भी तलाश जारी

रायपुर ,28 अप्रैल 2025। खारुन नदी में डूबे दो युवकों में से एक की बॉडी बरामद कर ली गई है, जबकि दूसरे की तलाश अभी जारी है। रेस्क्यू अभियान चलकर आज सुबह अर्जुन यादव की बॉडी बरमाद की गई। वहीं, दूसरे युवक भूपेश भूडे की तलाश एसडीआरएफ की टीम द्वारा जारी है। यह घटना मुजगहन थाना क्षेत्र के काठाडीह सात पाखर डैम के पास की है। जानकारी के अनुसार, दो युवक अर्जुन और भूपेश ने अपने दोस्तों के साथ संडे एन्जॉय करने के लिए प्लानिंग की। सभी नहाने के लिए काठाडीह सात पाखर डैम पहुंचे थी। नहाने के दौरान अचानक दोनों नदी में डूब गए। अर्जुन यादव नवा रायपुर का निवासी था, जबकि भूपेश भूडे जोरा का निवासी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button