Raipur News:– ज्ञानपीठ सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी भावभीनी अंतिम श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी सम्मानपूर्ण अंतिम विदाई

रायपुर, 24 दिसंबर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर स्थित निवास पर वरिष्ठ साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत विनोद कुमार शुक्ल के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री ने विनोद कुमार शुक्ल के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और साहित्य जगत से जुड़े असंख्य पाठकों एवं प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी से निकले विनोद कुमार शुक्ल के निधन से हिंदी साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी रचनाएं मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सरोकारों और सहज लेकिन गहन अभिव्यक्ति की मिसाल हैं। उनकी लेखनी ने हिंदी साहित्य को नई दृष्टि और नई ऊंचाई प्रदान की।

उन्होंने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। साहित्यकार के विचार और शब्द कभी समाप्त नहीं होते, वे समय के साथ और अधिक जीवंत होते जाते हैं। उनका सृजन हमारी सांस्कृतिक चेतना को दिशा देता रहेगा

स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर कवि कुमार विश्वास, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा सहित वरिष्ठ साहित्यकार, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

  ईडी ने फिर लखमा को किया तलब, दस्‍तावेज और सीए के साथ होंगे पेश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.