🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

नशे के कारोबार में लिप्त GRP आरक्षकों की करोड़ों की संपत्ति जब्त

बिलासपुर । सुरक्षा ड्यूटी के दौरान गांजा तस्करी में शामिल चार जीआरपी आरक्षकों की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई है। इन आरोपियों ने ट्रेन में पेट्रोलिंग और चेकिंग ड्यूटी के दौरान महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, चांपा, सक्ति और रायगढ़ जैसे स्थानों पर गांजा तस्करी को अंजाम दिया। इस कृत्य में उन्होंने प्राइवेट व्यक्तियों को भी शामिल किया, जिनके माध्यम से गांजा खरीदारों तक सप्लाई किया गया।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई

एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की वित्तीय जांच की और उन्हें अटैच किया।

 

गांजा तस्करी का खुलासा

23 अक्टूबर को जीआरपी थाना बिलासपुर में आरोपी योगेश सोंधिया और रोहित द्विवेदी से 20 किलोग्राम गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में पाया गया कि जीआरपी के आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नू प्रजापति, संतोष राठौर और सौरभ नागवंशी इस तस्करी में शामिल थे।

 

आरोपियों की संपत्ति जब्त

  माँ महामाया देवी के दर्शन करने पहुँचे मुख्यमंत्री के निज सचिव तुलसी कौशिक

अचल संपत्ति:

लक्ष्मण गाईन:

सिरगिट्टी, बिल्हा में 1600 वर्गफुट जमीन और मकान। अनुमानित मूल्य: ₹50 लाख।

संतोष राठौर:

फरसवानी, कोरबा में 5232 वर्गफुट जमीन। अनुमानित मूल्य: ₹10 लाख।

मन्नू प्रजापति:

नगपुरा बोदरी और सिरगिट्टी में कई भूखंड। कुल अनुमानित मूल्य: ₹80 लाख।

 

चल संपत्ति:

हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल: ₹2.8 लाख।

टाटा सफारी कार: ₹20 लाख।

हुंडई वेन्यू कार: ₹5 लाख।

 

प्रकरण कोर्ट में

यह मामला सफेमा कोर्ट, मुंबई में प्रस्तुत किया गया है। एसपी ने इस कार्रवाई के लिए जांच टीम की सराहना की और पुरस्कार की घोषणा की। बिलासपुर पुलिस का यह कदम नशे के कारोबार की जड़ तक पहुंचने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से मील का पत्थर साबित हो रहा है।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button