🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमीक्षासुरक्षा

कटघोरा में शोभायात्रा कल, थाना प्रभारी ने कानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा

कोरबा 07 सितंबर। कटघोरा के गणेश उत्सव पर 8 सितंबर को निकलने वाली ‘कटघोरा के राजा’ की शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कटघोरा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने इस बारे में बैठक की। आयोजन के दौरान मीडिया से कानून व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा पर चर्चा की।

Advertisement Carousel

शोभायात्रा में भारी वाहनों को शहर में प्रवेश न देकर बायपास मार्ग से भेजने, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने का सुझाव दिया गया। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती, यातायात को व्यवस्थित करने तथा शोभायात्रा के दौरान वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाडने वाले और उपद्रव करने वाले तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button