कटघोरा किसान मेले में पुलिस की कार्रवाई, 500 युवकों के कड़े उतरवाकर किए जप्त

कोरबा- कटघोरा 01 फरवरी। जिले के कटघोरा क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस की सतर्कता एक बार फिर सामने आई है। कटघोरा थाना क्षेत्र में आयोजित किसान मेले के दौरान पुलिस ने एहतियातन बड़ी कार्रवाई करते हुए कड़े पहनकर घूम रहे युवकों से कड़े उतरवाकर जब्त किए हैं। यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राम पांडेय व उनकी टीम द्वारा की गई।

Advertisement Carousel

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मेले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया। कार्रवाई के तहत करीब 500 युवकों के हाथों से कड़े उतरवाए गए, जिन्हें थाने में विधिवत जब्त किया गया है। पुलिस का मानना है कि इस तरह के कड़े कई बार मारपीट और आपराधिक घटनाओं में हथियार के रूप में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि किसान मेले में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा पूरे मेला परिसर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई दुकानों और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  Bilaspur Highcourt News:–निचली अदालत के आदेश पर थानेदार पर नहीं किया एफआईआर, हाईकोर्ट ने एसपी से मांगा शपथ पत्र, तब दर्ज हो सकी एफआईआर

गौरतलब है कि कटघोरा थाना के सामने आयोजित यह किसान मेला लगभग एक माह तक चलेगा। यह मेला हर वर्ष आयोजित होता है, जिसमें न केवल जिले बल्कि आसपास के कई जिलों से भी लोग शामिल होने पहुंचते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में अपराधों में बढ़ोतरी को देखते हुए इस तरह की रोकथाम संबंधी कार्रवाई की जा रही है, ताकि मेले के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके और आमजन सुरक्षित माहौल में मेले का आनंद ले सकें।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 737 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।