✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजव्यक्तित्वसमीक्षा

व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच है रासेयोः मृगेश

करतला कॉलेज में नशा मुक्ति की दिलाई शपथ अभिमुखीकरण कार्यक्रम में

कोरबा 20 सितंबर। शासकीय महाविद्यालय करतला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अभिमुखीकरण कार्यक्रम एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ का आयोजन किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठक प्रो. वाई. के. तिवारी, अध्यक्षता प्राचार्य मृगेश कुमार यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विजय शर्मा, डॉ. संजय कुमार यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत एनएसएस बैज लगाकर किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रभा शंकर यादव ने स्वागत भाषण दिया। प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार यादव एवं डॉ. विजय शर्मा ने अपने विचार रखे।

प्राचार्य मृगेश कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच है। इस मंच के माध्यम से स्वयंसेवकों में सेवा, संस्कार, अनुशासन, नैतिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत होती है। मुख्य वक्ता प्रो. वाई. के. तिवारी ने एनएसएस के इतिहास, उद्देश्य, लक्ष्य, आदर्श वाक्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष सात दिवसीय शिविर के महत्व, ग्रामीण समस्याओं की समझ एवं एनएसएस के ए, बी, सी प्रमाण पत्रों के बारे में भी बताया। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सभी को नशा विरोधी शपथ दिलाई। संचालन वरिष्ठ स्वयंसेवक रूपेश कुमार राठिया ने एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी प्रभा शंकर यादव ने किया।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button