कोरबाछत्तीसगढ़नियुक्तिपरीक्षाराजकाजसमस्या

पटवारी विभागीय परीक्षा में चार अवसरों में असफल रहने पर नियुक्ति समाप्त

कोरबा 01 सितंबर 2026/ कलेक्टर कार्यालय कोरबा के भू-अभिलेख शाखा द्वारा पटवारी विभागीय परीक्षा में निर्धारित अवसरों में सफल नहीं होने पर श्री रविन्द्र कुमार बंजारे, पटवारी, हल्का नंबर 01 सपलवा, तहसील पाली की पटवारी पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

कार्यालयीन आदेश के अनुसार श्री रविन्द्र कुमार बंजारे को वर्ष 2015 में पटवारी प्रशिक्षु के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई थी। इसके बाद उन्हें पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पटवारी प्रशिक्षण केंद्र, बिलासपुर भेजा गया था। प्रशिक्षण उपरांत आयोजित पटवारी विभागीय परीक्षा में वे चार अवसरों में असफल रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 28 अगस्त 2015 को जारी निर्देशों के अनुसार विभागीय परीक्षा में चार अवसरों में असफल होने पर नियुक्ति समाप्त किए जाने का प्रावधान है। इसी क्रम में आयुक्त भू-अभिलेख, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर द्वारा 13 फरवरी 2026 को जारी पत्र में भी स्पष्ट किया गया कि छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली में विभागीय परीक्षा में असफल प्रशिक्षणार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए पांचवां अवसर दिए जाने का प्रावधान नहीं है।

कार्यालय द्वारा 13 अगस्त 2026 को श्री बंजारे को अंतिम सूचना पत्र जारी कर 20 अगस्त 2026 तक पटवारी प्रशिक्षण विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने संबंधी आदेश, राजपत्र, अंकसूची अथवा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था। निर्धारित तिथि तक उनके द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण करने संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

  छत्तीसगढ़ का ‘अजमेर’ फिर सजेगा नूरानी रंग में – 95वां उर्स-ए-पाक हज़रत सैय्यद मूसा शहीद रह.अ. 31 मई को, कव्वाली में गूंजेगा सूफियाना रंग

उपलब्ध प्रावधानों एवं शासन के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर कोरबा द्वारा 24 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत श्री रविन्द्र कुमार बंजारे की पटवारी पद पर नियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button