छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना को लेकर विपक्ष ने महिला-बाल विकास मंत्री को घेरा…

रायपुर। विधानसभा बजट सत्र में सदन में महतारी वंदन योजना का मुद्दा गर्माया। विधायक विक्रम मंडावी ने सवाल पूछते हुए जानकारी मांगी वहीं इस दौरान मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच नोक- झोंक देखने को मिली। जिसके बाद जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने नारेबाजी की। साथ ही सदन से विपक्ष के नेताओं ने वॉकआउट किया।

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा- योजना शुरू होने के बाद ऐसे कितने पात्र हितग्राही है, जिन्हें एक भी किश्त नहीं मिली। जिसके जवाब में मंत्री राजवाड़े ने कहा- 3 हजार 971 लोगों को एक भी किश्त नहीं मिली है। बैंक खाते सीडिंग नहीं होने, असक्रिय खातों की वजह से भुगतान नहीं हो पाया है। जिसके बाद विपक्ष के विधायकों ने कहा- तीन हज़ार से अधिक लोगों की राशि कहा जा रही है। वहीं मंत्री राजवाड़े ने कहा- तकनीकी खामियों को दूर कर भुगतान किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विपक्ष ने किया वॉकआउट
उमेश पटेल ने कहा- एक साल तक एक भी किश्त नहीं दी गई।  क्या सभी 3 हजार 971 लोगों को पिछले एक साल की किश्त एक साथ दी जाएगी। जिसके बाद आसंदी से रमन सिंह ने कहा- पुराना पैसा नहीं मिलता है। वहीं जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट किया।

  थानेदार रजनीश सिंह का एक्शन: सटोरियों पर हुआ प्रहार, सट्टापट्टी लिखने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू

कांग्रेस विधायक ने उठाया पेंशन का मुद्दा
कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने पेंशन का मुद्दा उठाते हुए कहा- पेंशन योजना किन- किन योजनाओं के तहत प्रदान की जा रही है।  जवाब में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा-  6 योजनाओं के तहत पेंशन की राशि दी जा रही है। वहीं कुंवर सिंह निषाद ने कहा -मेरे विधानसभा में 80 फीसदी जो दिव्यांग है उनको पेंशन नहीं मिल रही है। जिस पर मंत्री राजवाड़े ने कहा-  जो शासन द्वारा सूचीबद्ध है, उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button