🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

ओपन चौलेंज महिला कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन, चार राज्यों की टीमें होंगी शामिल

कोरबा 2 फरवरी। बांग्लादेश के ढाका में अंतरराष्ट्रीय महिला कबड्डी टूर्नामेंट में भारत की चमचमाती सफलता के बाद विभिन्न क्षेत्रों में कबड्डी के आयोजनों को रफ्तार मिल रही है। एक तरफ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी का क्रेज बढ़ रहा है। जिले के बतारी गांव में ओपन चौलेंज कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन आज से शुरू हो गया। चार राज्यों की टीमें इसमें शामिल हो रही है।

Advertisement Carousel

बताया गया कि छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों की कबड्डी टीमों ने अपने कौशल को निखारने और प्रदर्शन करने के लिए कोरबा जिले को चुना। उन्होंने अच्छी संख्या में एंट्री ली है। आयोजन समिति ने बताया कि 6 फरवरी तक चलने वाले आयोजन में नॉकआउट पद्धति से मैच होंगे। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर के रेफरी की सहायता ली जा रही है ताकि सभी मैचों को विवाद रहित कराया जा सके। प्रथम पुरस्कार में 51 हजार और ट्रॉफी को शामिल किया गया है। 31 हजार के दो पुरस्कार छत्तीसगढ़ पुलिस के अमरजीत सिंह उइके, तीजराम उइके और सहसराम कर्ष की ओर से दिए जाएंगे, जबकि तृतीय पुरस्कार में 21 हजार व ट्रॉफी होगी। कोयलांचल दीपका के नजदीक बतारी ग्राम पंचायत की मौजूदगी में कई कार्यक्रम पहले भी हो चुके हैं। कोलफील्ड्स होने के कारण आयोजकों को कई मामलों में अनुकूलता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button