आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़न्यायालयप्रेरणाराजकाजसंगठनसमीक्षासुरक्षा

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय में नशामुक्ति जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

कोरबा, 12 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर आज जिला न्यायालय कोरबा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल डिफेंस काउंसिल श्री रोहित रजवाड़े, डिप्टी चीफ श्री अरुण अनंत, डिप्टी चीफ श्री नंद किशोर, डिप्टी चीफ श्री रामकुमार मौर्य सहित अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नशामुक्ति केंद्र के संचालक श्री अरुणव तथा नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी-कर्मचारी और आमजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशे की लत से होने वाले स्वास्थ्यगत, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। बताया गया कि नशे की आदत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि इससे परिवार की खुशहाली और सामाजिक जीवन पर भी गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार एवं समाज की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

  सेवा निवृत होने पर शाला परिवार ने  दी भावभीनी विदाई

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की नशामुक्ति शपथ ली। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपने आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। युवाओं को नशे से बचाकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button