🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़नियुक्तिन्यायालयप्रेरणाराजकाज

अब कटघोरा फैमिली कोर्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे जज लीलाधर सारथी 

कोरबा/कटघोरा। न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कोरबा में पदस्थ जज लीलाधर सारथी को अब कटघोरा फैमिली कोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने 31 अगस्त 2026 को न्यायिक अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के बाद कटघोरा में लंबे समय से फुल टाइम फैमिली कोर्ट की मांग को भी नई मजबूती मिली है।

Advertisement Carousel

जारी आदेश के मुताबिक लीलाधर सारथी को उनके वर्तमान पद विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, कोरबा से नई जिम्मेदारी देते हुए Judge, Family Court, Katghora के पद पर नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शासन ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सहमति से उनकी सेवाएं हाईकोर्ट से वापस लेते हुए कटघोरा फैमिली कोर्ट में पदस्थ किया है। नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से वे फैमिली कोर्ट के जज के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

कटघोरा में लंबे समय से फुल टाइम फैमिली कोर्ट की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस मांग को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के अध्यक्ष रविंद्र कुमार पाराशर, परिषद सदस्य शैलेंद्र दुबे सहित कटघोरा अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने लगातार पहल की थी।

  कलेक्टर ने आधार-आयुष्मान कार्ड शिविर का किया निरीक्षण

अब जज लीलाधर सारथी की कटघोरा फैमिली कोर्ट में पदस्थापना को इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए लोगों को अधिक प्रभावी न्यायिक व्यवस्था मिलने की उम्मीद है।

यह पदस्थापना आदेश छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव मनीष कुमार ठाकुर के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। आदेश की प्रतियां छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, महालेखाकार, संबंधित न्यायिक अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।

कटघोरा में फुल टाइम फैमिली कोर्ट की मांग के बीच जज लीलाधर सारथी की नई पदस्थापना को न्यायिक क्षेत्र में अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। अब उनकी नई जिम्मेदारी कटघोरा फैमिली कोर्ट की कार्यप्रणाली को गति देने की होगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button