🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

एबीयू की मेरिट सूची में सातवीं रैंक हासिल की निकिता ने

कोरबा 02 मार्च। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमए अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कोरबा की प्रतिभाशाली छात्रा निकिता सिंह राजपूत ने शानदार सफलता हासिल की है। कमला नेहरू महाविद्यालय की छात्रा निकिता ने मास्टर ऑफ आर्ट्स (अंग्रेजी) में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

Advertisement Carousel

विश्वविद्यालय की जारी मेरिट सूची में भी निकिता ने सातवां स्थान अर्जित कर अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। परिणाम घोषित होते ही महाविद्यालय परिसर एवं शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। प्राचार्य, प्राध्यापकगण और सहपाठियों ने निकिता को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निकिता सिंह राजपूत समाजसेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसर सिंह राजपूत और आरती सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवारजनों के मार्गदर्शन व सहयोग को दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निकिता ने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो सकी। उनका लक्ष्य भविष्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए शिक्षण और शोध कार्य से जुडना है। निकिता की इस उपलब्धि से कोरबा शहर के युवाओं को प्रेरणा मिली है। शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए मिसाल बनेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button