अनूप सतपथी बने एसईसीआर के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, 1993 बैच के हैं आईआरटीएस 


1993 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी अनूप सतपथी को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले भी बिलासपुर जोन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनूप सतपथी को प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। वे 1993 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी हैं। अनूप सतपथी को रेलवे प्रशासन में लंबे समय तक कार्य करने का व्यापक अनुभव प्राप्त है। 

बताया जाता है कि अनूप सतपथी पहले भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में काम कर चुके हैं और बिलासपुर जोन में पदस्थ रह चुके हैं। उन्होंने रेलवे के अलग-अलग मंडलों और जोनों में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे नागपुर में सीनियर डीओएम और डिप्टी सीसीएम, रायपुर में सीनियर डीएसओ के रूप में कार्य कर चुके हैं। वहीं साउथ ईस्ट रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में सीनियर डीओएम और विशाखापट्टनम में वर्ष 2021 से 2023 तक डीआरएम रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण संचालन सुधार लागू किए थे। 

इसके अलावा वर्ष 2003 में वे ईस्ट रेलवे में सीपीटीएम तथा एनआईआर गोरखपुर में पीसीओएम के पद पर भी पदस्थ रह चुके हैं। उनकी यह नियुक्ति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए अहम मानी जा रही है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि उनके व्यापक अनुभव और संरक्षा प्रबंधन में दक्षता से जोन को लाभ मिलेगा और यातायात संचालन व सुरक्षा मानकों को और मजबूती प्राप्त होगी। अनूप सतपथी अगले कुछ दिनों में पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.