छत्तीसगढ़

महाविद्यालय में मनाया जा रहा है नेशनल मैथमेटिक्स डे

सूरजपुर । शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में नेशनल मैथमेटिक्स डे 2024 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किया जाना है। आज द्वितीय कार्यक्रम के रूप में सूरजपुर के शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर कंपटीशन व क्विज आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एंड नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन डीएसटी, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली के द्वारा प्रायोजित किया गया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महाविद्यालय के 192 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत भारतीय गणितज्ञों के चित्र बनाकर तथा क्विज में भाग लेकर गणित विषय हेतु आगे की पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम को सी कास्ट रायपुर की डीएसटी कोऑर्डिनेटर डॉ. जे.के. राय साइंटिस्ट ई, मैडम द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे के निर्देशन में तथा सी कास्ट कोऑर्डिनेटर टी.आर. राहंगडाले के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में गणित विभाग के विभाग अध्यक्ष दीपचंद एक्का एवं भौतिक शास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष अनिल कुमार चक्रधारी ने अपनी विशेष भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में शासकीय रेवती रमन मिश्रा स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के सभी सहायक प्राध्यापक अतिथि शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भी अपना योगदान दिया।

  छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने सोने की तस्करी के आरोपों को किया खारिज

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button