मोवा ओवरब्रिज डामरीकरण घोटाला भाजपा के भ्रष्टाचार का आईना

रायपुर । मोवा ओवरब्रिज के नये डामर की पर्तों को एक दिन में ही उधड़ने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हयु प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का उदाहरण है। राजधानी के मोवा के ओवरब्रिज में 5 दिनों तक यातायात रोककर डामरीकरण किया गया था। आज फिर से डामर उखड़ना चालू हो गया है। यह भाजपा के भ्रष्टाचार का उदाहरण है। सूचना जारी किया गया था कि 5 दिन के लिये ओवरब्रीज को बंद किया जा रहा है। 5 दिन में कार्य पूरा हो जायेगा। 5 दिनों तक लाखो लोग घंटों जाम से परेशान रहे, जब काम पूरा हुआ तो पता चला वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। डामर, गिट्टी अलग-अलग हो गयी दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे थे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आज जब भ्रष्टाचार की पर्ते खुल रही है, डामर उखड़ रहा है, तब सरकार की तरफ से विज्ञप्ति जारी किया गया है, अभी काम पूरा नही हुआ है, जहां डामर उखड़ रहा है, वहां फिर से मरम्मत किया जायेगा। लेकिन सरकार की तरफ से यह नहीं कहा गया कि सड़क की गड़बड़ी की जांच करवाई जायेगी इसका मतलब ठेकेदार की गड़बड़ी को सरकार का संरक्षण है।

  Janjgir-Champa : सरकारी कुर्सी पर दरिंदा! तीन साल तक शादी का झांसा, अश्लील धमकी – जिला पंचायत का असिस्टेंट डायरेक्टर गिरफ्तार,

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में जहां भी नये निर्माण कार्य हो रहे है वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है, बस्तर से लेकर सरगुजा और राजधानी में सरकारी निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार हावी है। सड़कें बनती नहीं है उखड़ जा रही है। भाजपा के भ्रष्टाचार के कारण सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ी के कारण बीजापुर में मुकेश चंद्रकार की हत्या हुई थी। फिर वही मंजर राजधानी में देखने का मिल रहा है। भाजपा सरकार ने उस खौफनाक घटना से सबक नही लिया। 120 करोड़ की सड़क बिना निर्माण के 90 प्रतिशत भुगतान कर जाता है। पूल का बिना डीपीआर बिना टेंडर चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए काम शुरू करवा देते हैं। पूरा प्रदेश ने 15 साल के भाजपा शासन काल को देखा है, जब पीडब्ल्यूडी विभाग भ्रष्टाचार की सबसे बड़ा विभाग था, उस दौरान राजधानी में 463 करोड़ रुपए एक्सप्रेस-वे बनाया गया था जो उद्घाटन के पहले भषकना शुरू हो गया था, जिसे कांग्रेस की सरकार ने दोबारा निर्माण कराया। स्काई वॉक भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार की स्मारक बन गई है। 1 साल के भीतर भाजपा की सरकार ने कई सारे निर्माण कार्य सिर्फ फाइलों में करवाये है जिसकी जांच होनी चाहिए।

Live Cricket Info