आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमीक्षा

विकास, निर्माण व नागरिक सुविधाओं से जुड़े विविध प्रस्तावों को स्वीकृति दी एमआईसी ने

( महापौर श्रीमती संजदूेवी राजपूत की अध्यक्षता में नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल की बैठक सम्पन्न )

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कोरबा 10 अगस्त 2026 – महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन्न नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल की बैठक में निगम के विभिन्न विकास व निर्माण कार्यो, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुडे़ कार्यो को एमआईसी ने सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति प्रदान की, वहीं महापौर श्रीमती राजपूत ने निगम के विकास व निर्माण कार्यो, नागरिक सुविधाओं से जुडे़ कार्यो सहित निगम के विविध कार्यो की कार्यप्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा कार्येा में कसावट लाने व नागरिक सेवाओं तथा सुविधाओं की और अधिक बेहतरी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नगर पालिक निगम कोरबा के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार स्थित एमआईसी कक्ष में आज निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर श्रीमती संजूदेवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, बैठक के दौरान   नगर पालिक निगम कोरबा के 22 करोड़ 42 लाख रूपये से अधिक के कार्यो को उक्त बैठक में एमआईसी द्वारा सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति प्रदान की गई, जिन प्रस्तावों को एमआईसी द्वारा स्वीकृति दी गई, उनमें आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के संबंध में प्रस्ताव, नगर पालिक निगम कोरबा हेतु 03 नग ड्राय एण्ड वेस्ट केमिकल, माउंटेन्ट मशीन का प्रदाय कार्य, वार्ड क्र. 52 अयोध्यापुरी में 500 के.एल. का ओव्हरहैंड टैंक, पाईपलाईन एवं बाउण्ड्रीवाल एवं स्वीच का रूम का निर्माण, वार्ड क्र. 25 शिवाजीनगर में 1500 के.एल. का ओव्हरहैड टैंक पाईप लाईन बाउण्ड्रीवाल एवं स्वीच रूम का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 36 कोसाबाड़ी अंतर्गत रजगामार मुख्य मार्ग से रामपुर हाउसिंग बोर्ड तक स्ट्राम वाटर डेªन व नाली निर्माण, वार्ड क्र. 37 रामपुर वाईन शाॅप से ढेगुरनाला तक आरसीसी नाला निर्माण, वार्ड क्र. 20 साकेत भवन से चिकन दुकान तक स्ट्राम वाटर डेªन का निर्माण, वार्ड क्र. 45 प्रगतिनगर में 500 के.एल. का ओव्हरहैड टैंक पाईप लाईन बाउण्ड्रीवाल एवं स्वीच रूम का निर्माण, नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत पेयजल की आपूर्ति हेतु पम्प हाउस एवं जल वितरण पाईप लाईन के मरम्मत हेतु श्रमिक प्रदाय, वार्ड क्र. 14 अंतर्गत मुड़ापार मार्ग में रायल इन्फील्ड शोरूम से पेट्रोल पम्प तक आरसीसी नाला व सीसी सड़क निर्माण, सी.बी.जी.प्लांट ऐरिया बरबसपुर कोरबा में सीसी रोड रिटेनिंग वाल बाक्स कलवर्ट, पिंचिंग कार्य का निर्माण कार्य एवं बोरवेल कार्य, पी.एण्ड एफ.हाईमास्ट लाईट एवं स्ट्रीट लाईट का कार्य, नगर पालिक निगम कोरबा की प्रचलित जलापूर्ति परियोजनाओं के डब्ल्यू.टी.पी.एवं एस.टी.पी. के संचालन संधारण, 14वे वित्त के ब्याज की राशि के अंतर्गत तैयार की गई कार्ययोजना, 15वे वित्त के ब्याज की राशि के अंतर्गत तैयार की गई कार्ययोजना तथा पैनल लायर की नियुक्ति से जुडे़ विविध प्रस्ताव शामिल हैं।

  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 का कमाल एक फोन कॉल से जशपुर के तपकरा में बहाल हुई जलापूर्ति

महापौर ने की निगम के विविध कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा – बैठक के दौरान महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निगम के विभिन्न कार्यो व नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो की कार्यप्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होने निगम के विभिन्न विकास व निर्माण कार्येा की जोनवार व वार्डवार समीक्षा करते हुए प्रगतिरत निर्माण कार्यो को समयसीमा पर पूरा करने, कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष नजर रखने, प्रस्तावित कार्यो की निविदा प्रक्रिया समयसीमा में पूरी करने, जिन कार्यो की निविदा प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, उन कार्यो को शीघ्र प्रारंभ कराने आदि के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान महापौर श्रीमती राजपूत ने निगम की जलापूर्ति व्यवस्था व शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति, सड़क रोशनी व्यवस्था, उद्यानों की व्यवस्थाएं, स्वच्छता व साफ-सफाई कार्यो के साथ-साथ भवन निर्माण अनुमति, संपदा व राजस्व एवं निगम के विभिन्न विभागों से जुडे़ कार्यो की कार्यप्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा व्यवस्थाओं व कार्यो की बेहतरी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश  अधिकारियों को दिए।

बैठक के दौरान निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू, अजय गोंड़, अजयकुमार चन्द्रा, उर्वशी राठौर, धनकुमारी गर्ग, सरोज शांडिल्य, ममता यादव, अपर आयुक्त द्वय विनय मिश्रा एवं पवन वर्मा, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, लेखाधिकारी भवकांत नायक, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, जोन कमिश्नर एनके नाथ, अखिलेश शुक्ला, तपन तिवारी, लीलाधर पटेल, रूचि साहू, सुनील  टांडे, सहायक राजस्व अधिकारी सचिन तिवारी, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, आकाश अग्रवाल, अरविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button