🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

जिला जेल सुकमा में महाकुंभ, कैदियों ने जेल में किया गंगा स्नान

Ro No. 13952/ 34

सुकमा । जिला जेल सुकमा में मंगलवार को सुबह प्रयागराज महाकुम्भ से मंगाये गये गंगा जल से कैदियों का सामूहिक स्नान करवाया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर जेल में बंद कैदियों ने पहली बार आध्यात्मिक स्नान का आनंद उठाया।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सुकमा जेल में बंद कैदियों ने हर-हर गंगे की जप के साथ डुबकी लगाई। जिला जेल में दो दिन पहले प्रयागराज से पहुंचे गंगा जल को विधिवत पूजा-अर्चना कर जेल की चहार दीवारियों के भीतर लाया गया। कैदियों की भजन मण्डली ने जेल के मुख्य द्वार से गंगा जल को सुन्दरता से सजायी गई मटकियों में रख कर टंकियों और अन्य कैदियों तक पहुंचाया। महाकुंभ स्नान को लेकर जेल प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां कर रखी थीं।

 

 

जेल अधीक्षक श्री राजेश बिसेन ने बताया कि कैदियों के नहाने वाली टंकी को भी चारों तरफ से सजा लिया गया था। राज्य सरकार के साथ ही जेल प्रशासन ने अपनी ओर से गंगा जल की व्यवस्था कर रखी थी, जिससे कैदियों ने स्नान किया। किसी ने लोटे से स्नान किया तो कईयों ने टंकी में डुबकी लगाई। कैदियों ने राज्य शासन के जेल में गंगा स्नान कराने की पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इससे कैदियों को मानसिक और आत्मिक शांति प्राप्त होगी।

  Chhatisgarh Vidhansabha winer Session:– आज विधानसभा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और राजेश अग्रवाल अपने-अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देंगे। इसके साथ ही सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button