🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

भारतीय अग्निवीर में थल सेना भर्ती रैली के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ

Advertisement Carousel

कोरबा 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में अग्निवीर थल सेना भर्ती में युवाओं का अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चत करने के उद्देश्य से छ0ग0 राज्य के सभी जिलो के लिए अग्निवीर सेना भर्ती का आयोजन रायपुर में संभावित है। कोरबा जिले के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में लाभ प्राप्त हो सके इस हेतु निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अग्निवीर भर्ती थलसेना में 2026-27 में ऑनलाईन परीक्षा  में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थी जो निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण के इच्छुक हैं। वे ईरोजगार पोर्टल के वेबसाईट  www.erojgar.cg.gov.in         पर अग्निवीर भर्ती 2026-27 शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण (निःशुल्क) ऑप्शन में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का लाभ प्रदान किया जा सके।
………………

सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति अयोध्यापुरी के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

कोरबा 18 अगस्त 2026/ सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति मर्यादित अयोध्यापुरी वार्ड क्रमांक 48 पंजीयन क्रमांक 248 के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

  नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

रिटर्निंग अधिकारी एल.एन. द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 अगस्त को 12 बजे से की जायेगी।  26 अगस्त को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 01 सितंबर 2026 को विशेष साधारण सभा आयोजित की जायेगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।

………………..

796.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्जकोरबा 18 अगस्त 2026/

कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 796.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।

   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 1012.7 मिलीमीटर, अजगरबहार 681, भैंसमा, 795, करतला 788.4, बरपाली 761.1, कटघोरा 789.9 दीपका 860.4, दर्री 929, पाली 813.3, हरदीबाजार 606.6, पोंड़ीउपरोड़ा 841.4, और पसान तहसील में 687.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 15.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button