IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशलापरवाही🏙️ राज्य व शहर

Janjgir-Champa News:– दीवाली से पहले आत्मानंद स्कूल में छात्रों से कराई गई क्लासरूम की पोताई, ऐसा मामला पहली बार नहीं..! जांच के नाम पर फिर लीपापोती..?

Janjgir-Champa News:– शिक्षा के मंदिर में बच्चों से मजदूरी कराना…! जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम डोंगाकोहरौद स्थित आत्मानंद स्कूल में दीवाली से पहले छात्रों से क्लासरूम की पोताई कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में मासूम बच्चे दीवारों की रंगाई करते नजर आ रहे हैं,

Janjgir-Champa News:– जांजगीर–चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम डोंगाकोहरौद के आत्मानंद स्कूल में दीवाली से पहले छात्रों से क्लासरूम की पोताई कराए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूल के बच्चे खुद दीवारों की रंगाई–पुताई करते दिखाई दे रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
video

यह घटना जिले में कोई पहली नहीं है। इससे पहले भी कई स्कूलों से बच्चों से साफ–सफाई, बागवानी और श्रम कराने के वीडियो और तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, मगर हर बार मामला “जांच” के हवाले कर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

मामले के वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में जब जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा से बात की गई, तो उन्होंने वीडियो की जानकारी होने की पुष्टि करते हुए जांच के निर्देश दिए। डीईओ ने कहा— “वीडियो की जानकारी हमें प्राप्त हुई है, जांच कराई जा रही है, और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  कोल लेवी घोटाला: 9500 पन्नों के छठे पूरक चालान में बड़ा खुलासा, 12 आरोपियों की भूमिका, हर टन कोयले पर 25 रुपए वसूली का आरोप

क्या आत्मानंद स्कूल जैसी संस्थाओं में बच्चों को शिक्षा देना भूल गए हैं जिम्मेदार, या फिर ‘काम कराओ और चुप रहो’ जैसी मानसिकता ने सरकारी तंत्र को सुस्त बना दिया है?
अब देखना यह है कि इस बार भी जांच फाइलों में दबी रहती है या वाकई किसी पर गाज गिरती है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button