🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़🏛️ राजनीती न्यूज़

निर्दलियों ने ठोकी ताल- राष्ट्रीय दलों का बिगाड़ सकते है गणित,निकाय चुनाव को लेकर निर्दलीय हुए सक्रीय

छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव को लेकर दावेदार दमखम के साथ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी और कांग्रेस नेता अपनी दावेदारी कि ताल ठोक रहे हैं तो वही निर्दलीय प्रत्याशी भी इस बीच उभर कर आने लगे हैं और अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं ।

Advertisement Carousel

बिलासपुर जिले के रतनपुर नगर पालिक अध्यक्ष पद के लिए इस बार सामान्य अनारक्षित सीट घोषित हुई है यही वजह है कि ज्यादातर लोग अध्यक्ष बनने की ख्वाब देख रहे है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ढाबा कारोबारी निर्दलीय अध्यक्ष पद के लिए कर रहे दावेदारी

तेजतर्रार व व्यक्तित्व के धनी आशीष सिंह गहलोत जिस दिन से दावेदारी की ताल टोका हैं तभी से युवाओं बीच खुशी की लहर दौड़ रही है।

किस दम पर चुनाव जीतने की देख रहे ख्वाब निर्दलीय प्रत्याशी गहलोत


धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी रतनपुर में एक समय ऐसा दौर था जब आशीष गौ सेवक के नाम से जाने जाते थे और हिंदू क्रांति दल कोटा विधानसभा के अध्यक्ष के पद पर तीन साल तक अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सैकड़ों घायल गायों की देखभाल करते थे और दुर्घटनाओं से बचाने के लिए उन पर रेडियम की पट्टी बाँध कर उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते थे सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो जाने वाले गायों की अंतिम संस्कार करते थे ।

  धमतरी जिले में जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन को मिलेगी नई दिशा

यही वजह है कि लंबे समय बाद रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सामान्य अनारक्षित सीट घोषित हुआ है तो यह मौका नहीं गवाना चाहते और चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे।

हालांकि यह तो आने वाले समय में ही तय होगा कौन-कौन से दावेदारों के बीच चुनावी जंग छिड़ेगी और चुनावी
मैदान मे किस पर कौन भारी पड़ेगा और अध्यक्ष की कुर्सी पर इस बार किसका कब्जा किसका होगा यह तो आने वाले समय मे ही तय होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button