🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसमीक्षा

आईजी गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस अधीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठकः तस्करों की गैंग बड़ी चुनौती, गिरोह की कुंडली खोले पुलिस

कोरबा 02 सितंबर। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्चस्तरीय अपराध एवं सुरक्षा समीक्षा बैठक की। बैठक में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित रेंज के विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

Advertisement Carousel

बैठक में नए आपराधिक कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण, गंभीर अपराधों पर नियंत्रण तथा सीसीटीएनएस और डिजिटल पोर्टल्स के शत-प्रतिशत उपयोग की समीक्षा की गई। आईजी ने बीएनएसएस के तहत 60 एवं 90 दिवस की वैधानिक समय-सीमा में चालान या खात्मा प्रस्तुत करने और लंबित मामलों की साप्ताहिक मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने ई-साक्ष्य, ई-फॉरेंसिक, ई-मालखाना, डिजिटल एमएलआर/पीएमआर और ई-समन जैसी तकनीकी व्यवस्थाओं का अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित करने कहा। एनडीपीएस मामलों में एएनटीएफ की मौजूदगी, मादक पदार्थ तस्करों की संपत्ति कुर्की तथा वाहनों की जब्ती की कार्रवाई में नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गो-तस्करी के संगठित गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अंतरराज्यीय सीमावर्ती मार्गों पर 24 घंटे सघन चेकिंग और तस्करों की गैंग हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए गए। आईजी ने स्पष्ट किया कि विवेचना में लापरवाही, पोर्टल्स के अनुपालन में शिथिलता अथवा चालान की समय-सीमा का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button