🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़हादसा

ओवरटेक के दौरान बेकाबू हुआ हाइड्राः बाइक सवार परिवार को कुचला, 3 वर्षीय मासूम की मौत

कोरबा 11 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक के दौरान एक हाइड्रा वाहन बेकाबू होकर बाइक सवार परिवार की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक पर सवार 3 वर्षीय मासूम स्नेहा पोर्ते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बच्ची के माता-पिता भी घायल हुए हैं।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

जानकारी के मुताबिक, बाइक पर एक परिवार जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर ओवरटेक करते समय हाइड्रा वाहन अचानक बेकाबू हो गया और बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 3 साल की बच्ची स्नेहा पोर्ते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल माता-पिता को मदद पहुंचाई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
पुलिस ने हाइड्रा को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ और चालक की लापरवाही कितनी थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटा रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button