🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाखेलखेल-खिलाड़ीछत्तीसगढ़प्रेरणाव्यक्तित्वसंगठन

सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल में कोरबा के चार खिलाड़ियों का चयन


कोरबा 13 सितंबर। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 51वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए कोरबा के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें तीन बालक कृष्णा कुशवाहा, आदित्य सिंह और विनीत कुमार तथा एक बालिका फिजा शामिल हैं।

Advertisement Carousel

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल 9 सितंबर को रायपुर में आयोजित किया गया था। बालक वर्ग में प्रदेशभर से 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें खेल अकादमी कोरबा के तीन खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई। वहीं बालिका वर्ग में 45 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से खेल अकादमी कोरबा की फिजा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खेल अकादमी कोरबा के हेड कोच हिरबाश साहू के मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। नियमित प्रशिक्षण, फिटनेस, तकनीकी अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप अकादमी के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच रहे हैं। वर्ष 2025 में भी अकादमी के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया था। वर्ष 2026 में भी अकादमी के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन जारी है। एक साथ चार खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से कोरबा जिले में खेल प्रतिभाओं को मिल रहे अवसरों और प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

  मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

कोरबा जिले में बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने में खेल अकादमी कोरबा के योगदान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अकादमी द्वारा बच्चों को नियमित अभ्यास और उचित मार्गदर्शन के साथ अनुशासन में रहकर खेल के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए अकादमी और कोच हिरबाश साहू के प्रयासों के प्रति खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों ने आभार व्यक्त किया है
हेड कोच हिरबाश साहू का कहना है कि उनका लक्ष्य कोरबा से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। आने वाले समय में खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएं और कोरबा एवं देश का नाम रोशन करें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। चार खिलाड़ियों के राष्ट्रीय चयन से खिलाड़ियों के परिवारों, खेल अकादमी और पूरे कोरबा जिले में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का काम करेगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button