IAS/IPSआयोजनछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजकाज

सूरजपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित

फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

सूरजपुर 06 अक्टूबर 2026. राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सूरजपुर जिले में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन और स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी साझा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कृषि एवं संबंधित विभागों की प्रमुख जानकारियां

कृषक विविधीकरण एवं आदान सहायता के तहत कृषि विभाग ने बताया कि कृषक उन्नति योजना के तहत धान के स्थान पर अन्य पात्र फसलें लेने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की आदान सहायता राशि देने का प्रावधान है। इसके लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी में फसल की सही प्रविष्टि होना अनिवार्य है।

सिंचाई, ऋण एवं पंजीयन

शिविर में श्प्रधानमंत्री आशा योजनाश् के तहत दलहन-तिलहन खरीदी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अनुदान, कृषि यंत्रीकरण पर सब्सिडी और किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए ब्याजमुक्त ऋण की जानकारी दी गई। साथ ही, आगामी धान खरीदी में असुविधा से बचने के लिए किसानों से समय पर एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की अपील की गई।

  राजधानी में गैंगवार: दो पक्षों के बीच चाकूबाजी, 2 युवक गंभीर...

उद्यानिकी व मत्स्य पालन

उद्यानिकी विभाग ने मौसमी फसलों की खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया, वहीं मत्स्य विभाग ने मछली बीज वितरण पर मिलने वाले अनुदान और मत्स्य पालन के अवसरों की जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग और जनहितैषी योजनाएं

शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर देते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाने और मुफ्त उपचार का लाभ लेने की जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, सर्पदंश की स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचकर चिकित्सकीय उपचार लेने व एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता के बारे में बताया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और जन औषधि केंद्रों की किफायती दवाइयों की भी जानकारी दी गई।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button