CG Education News:– इंजीनियरिंग–पॉलिटेक्निक कॉलेजों में ब्रांच और कॉलेज चेंज का नोटिफिकेशन जारी,

इस साल से लगेगा शुल्क, पीएचडी जांच भी महंगी

CG Education News:– स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने ब्रांच चेंज, कॉलेज और यूनिवर्सिटी ट्रांसफर को लेकर नई अधिसूचना जारी कर दी है। पिछले साल यह प्रक्रिया निशुल्क थी, लेकिन अब इस वर्ष से इसके लिए शुल्क देना अनिवार्य होगा। साथ ही, पीएचडी थीसीस की प्लेज़रिज़्म जांच भी पहले से ज्यादा महंगी हो गई है। 30 अगस्त तक इंटरनल काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कॉलेज ट्रांसफर का शुल्क 2 हजार और यूनिवर्सिटी ट्रांसफर का शुल्क 5 हजार रुपए तय किया गया है।

Bhilai भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) ने इंजीनियरिंग और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के तीसरे सेमेस्टर में ब्रांच बदलने वाले विद्यार्थियों के लिए अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को 30 अगस्त तक इंटरनल काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पहले ब्रांच परिवर्तन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता था, लेकिन इस बार 1 हजार रुपए इंटरनल काउंसलिंग शुल्क अनिवार्य किया गया है। वहीं कॉलेज बदलने पर 2 हजार और विश्वविद्यालय बदलने पर 5 हजार रुपए शुल्क लगेगा।

इंटरनल काउंसलिंग से होगा ब्रांच परिवर्तन:–
निर्देशों के अनुसार, 30 अगस्त तक इंटरनल काउंसलिंग पूरी करनी होगी। यदि नई ब्रांच में सीट उपलब्ध है तो छात्रों को आवंटन किया जाएगा। यह सुविधा उन विद्यार्थियों को भी मिलेगी जो अपनी मौजूदा ब्रांच या कॉलेज से असंतुष्ट हैं या व्यक्तिगत कारणों से बदलाव चाहते हैं।

कॉलेज और यूनिवर्सिटी ट्रांसफर शुल्क में बढ़ोतरी:–
CSVTU की कार्यपरिषद की बैठक में कॉलेज और विश्वविद्यालय स्थानांतरण के लिए शुल्क लागू करने का निर्णय लिया गया। पहले यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क थी। विश्वविद्यालय का कहना है कि ट्रांसफर प्रक्रिया में स्टाफ की ड्यूटी और प्रशासनिक कार्य होते हैं, जिनके खर्च की भरपाई के लिए यह शुल्क लगाया गया है।

हर साल होते हैं सैकड़ों बदलाव:–
विश्वविद्यालय हर साल तीसरे और पांचवे सेमेस्टर में ब्रांच, संस्थान और विश्वविद्यालय बदलने का अवसर देता है। इनमें ब्रांच चेंज के मामले सबसे अधिक होते हैं, जबकि विश्वविद्यालय ट्रांसफर अपेक्षाकृत कम हैं। सरकारी कॉलेजों में ट्रांसफर का अनुपात ज्यादा है।

पीएचडी शोधार्थियों के शुल्क में भी बढ़ोतरी:–
पीएचडी थीसीस की प्लेज़रिज़्म जांच के शुल्क में संशोधन किया गया है—
• पहला अटेंप्ट: ₹4,000 (पहले ₹2,000)
• दूसरा अटेंप्ट: ₹5,000 (पहले ₹3,000)
• तीसरा अटेंप्ट: ₹8,000
हर प्रयास में शुल्क दोगुना बढ़ेगा।

CSVTU के कुलसचिव अंकित अरोरा ने कहा कि “ब्रांच चेंज, कॉलेज और विश्वविद्यालय ट्रांसफर के लिए इंटरनल काउंसलिंग होगी। छात्रों को 30 अगस्त तक आवेदन करना होगा, इसके बाद काउंसलिंग की जाएगी और निर्धारित शुल्क का भुगतान जरूरी होगा।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.