CG Breaking News: तेज बारिश से आई बाढ़, बीजेपी नेता की गाड़ी नदी में बह गई, जवानों ने ऐसे बचाई जान, देखिए वीडियों…

कांकेर। जिले के महला नाले में आज एक बड़ा हादसा होते बाल बाल बचा। इसमें अंतागढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष और भाजपा नेता राधेलाल नाग की बोलेरो वाहन महला नाला के तेज बहाव में बह गई। नदी का जल स्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ के हालात बन गए। राधेलाल नाग का वाहन पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। और बोलेरो के बह जाने से अफरा तफरी मच गई। राधेलाल नाग के साथ चार और लोग गाड़ी में सवार थे। पखांजूर पुलिस ने बचाव अभियान शुरु किया। जिसके बाद राधेलाल नाग को सुरक्षित बाहन निकाला गया।

खुद को बचाने के लिए पेड़ पर चढ़े नाग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जनपद अध्यक्ष राधेलाल नाग की गाड़ी जब पानी के तेज बहाव में बह गई। तब खुद को बचाने के लिए राधेलाल नाग और उनके साथी पेड़ पर चढ़ गए। पुलिस प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बीजेपी विधायक विक्रम उसेंडी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे। पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने राधेलाल नाग का सफल रेस्क्यू किया है।

देखिए वीडियों…

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.