🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

विधायक गजेन्द्र यादव ने भाजपा परिवार के साथ सुनी पीएम के मन की बात

दुर्ग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 117 वें एपिसोड को दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने वार्ड 54 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भाजपा परिवार के साथ मन की बात सुनी। मन की बात सुनने आए कॉलोनी के वरिष्ठजनों को विधायक ने भाजपा का गमछा और पुष्प भेंट कर उनका सम्मान भी किये।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में संविधान, खेल, महाकुंभ समेत कई विषयों पर बात की। उन्होंने कहा कि पहली बार कुंभ के आयोजन में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि 75 साल होने जा रहे संविधान हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है।

 

 

संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान सौंपा है वह समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए गाइडिंग लाइट है और हमारा मार्गदर्शक है।

 

 

पीएम मोदी ने महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी विशेषता केवल इसकी विशालता में नहीं है बल्कि इसकी विविधता में भी है। इस आयोजन में करोड़ों लोग एक साथ एकत्रित होते हैं। लाखों संत, हजारों परंपराए, सैकड़ों संप्रदाय, अनेक अखाड़े, हर कोई इस आयोजन का हिस्सा बन सकता है।

  छग लोकसेवा आयोग पूर्व ऐतिहासिक अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार,

 

मन की बात में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ का जिक्र करते हुए कहा की बस्तर में एक अनूठा ओलम्पिक शुरू हुआ है। जी हाँ, पहली बार हुए बस्तर ओलम्पिक से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है। ये बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर ओलम्पिक का सपना साकार हुआ है।

 

 

जो क्षेत्र कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है। बस्तर ओलम्पिक का शुभंकर है ‘वन भैंसाÓ और ‘पहाड़ी मैनाÓ। इसमें बस्तर की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखती है।

 

 

इस दौरान साजन जोसफ, अनूप गटागट, मीना सिंग, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान,उमेश गिरी, रमणीक लाल मंघनानी, पिंदर बल, विजय जलकर, गोलू सोनी, कुमकुम चटोपाध्याय, डॉ शिवानी, कांति सिंग, यशवंत सिंह सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button