IAS/IPSTransferकोरबाछत्तीसगढ़देश - विदेशलापरवाही🏙️ राज्य व शहर

पशु ढोने वाले वाहन में नेताओं के कटआउट परिवहन का हुआ विरोध — निगम आयुक्त ने तीन अफसरों को थमाया नोटिस,

सीएम सहित, मंत्रियों का अपमान,

महापौर ने जताई गंभीर नाराजगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Korba News :– कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर आयोजित रजत जयंती राज्योत्सव कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। ओपन थिएटर में आयोजित राज्योत्सव स्थल पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और श्रम मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के कटआउट को पशु ढोने वाले वाहन (काऊ कैचर ट्रॉली) में लाने की शिकायत के बाद निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आयुक्त आशुतोष पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब तलब किया है। बताया जा रहा है कि यह घटना दूसरी बार दोहराई गई है, जबकि 11 सितम्बर 2025 को भी इसी तरह नेताओं के कटआउट पशु ट्रॉली में ढोए जाने पर चेतावनी दी गई थी।

इस बार आयुक्त ने उप अभियंता अश्विनी दास, स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र थवाईत, और उप अभियंता अभय मिंज को जिम्मेदार मानते हुए नोटिस जारी किया है। इन तीनों पर उन्होंने कर्तव्य में घोर लापरवाही और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि —

मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमा से जुड़ा यह मुद्दा अत्यंत संवेदनशील है। भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  CG School Timing News:– शीतलहर के मद्देनज़र अब इस जिले के स्कूलों में भी बदला समय, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

वहीं, युवा भाजपा नेता अमित टमकोरिया ने इस प्रकरण पर आवाज उठाई और निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रदर्शन करेंगे। टमकोरिया ने महापौर को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जांच की मांग की थी, जिसके बाद ही निगम अमला हरकत में आया और आयुक्त ने त्वरित कार्रवाई की।

इस पूरे घटनाक्रम ने राज्योत्सव की तैयारियों के बीच नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी निगाहें निगम प्रशासन पर हैं कि क्या वाकई में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी या यह मामला महज चेतावनी तक ही सीमित रह जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button