✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठन

कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

कोरबा 10 अगस्त 2026/ तिरंगा यात्रा कार्यक्रम वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर जिले में 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। यह तिरंगा यात्रा दोपहर 3 बजे सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड से ओपन थियेटर घंटा घर कोरबा तक निकाली जायेगी।
जिला प्रशासन कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सभी शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी, शासकीय अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्र-छात्राएं, युवाजन, प्राचार्य, शिक्षकगण, गणमान्यजनों सहित नागरिकगण सम्मिलित होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

तिरंगा यात्रा के नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकास खंडों, शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम वंदेमातरम् थीम पर आयोजित की जा रही हैं। जिसमें देशभक्ति पर आधारित विविध कार्यक्रम- तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ मैराथन, तिरंगा कंसर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा रंगोली,, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान, तिरंगा मेला, हर हर तिरंगा और वंदेमातरम् पर विशेष प्रदर्शनी आदि आयोजित किए जा रहे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button