आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाज

शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में गरबा प्रतियोगिता का आयोजन

कोरबा, 18 अक्टूबर। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में छात्राओं के लिए गरबा प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक लोकनृत्य के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनकी सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पपिया चतुर्वेदी एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा माँ दुर्गा की आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर माँ दुर्गा का पूजन कर सुख, समृद्धि एवं छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। गरबा प्रतियोगिता में छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक संगीत और गरबा की मनोहारी प्रस्तुतियों से महाविद्यालय परिसर उत्सवमय हो उठा। छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पपिया चतुर्वेदी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता एवं सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करने के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान भी बढ़ाते हैं।

  राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती निधि सिंह, डॉ. प्रीति द्विवेदी एवं श्रीमती विभा शुक्ला उपस्थित रहीं। निर्णायकों ने छात्राओं की नृत्य प्रस्तुतियों, तालमेल, लय, पारंपरिक वेशभूषा एवं प्रस्तुति शैली के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में छात्रसंघ समिति की श्रीमती अमिता सक्सेना एवं डॉ. श्रेणी दिवाकर तथा छम्च् संयोजक श्रीमती संध्या पांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button