IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

छत्तीसगढ़ में पहली बार SAFEMA का बड़ा एक्शन: जशपुर के कुख्यात गांजा तस्कर की 1.38 करोड़ की संपत्ति फ्रीज!

जशपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इस बार जशपुर पुलिस ने इतिहास रच दिया! पहली बार SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) कोर्ट, मुंबई के आदेश पर जिले के कुख्यात गांजा तस्कर हीराधर यादव की 1.38 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

कैसे हुआ बड़ा खुलासा?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हीराधर यादव, जो लंबे समय से ओडिशा से छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क चला रहा था, पुलिस के रडार पर था। उसे जशपुर जिले के बागबहार क्षेत्र से 27 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया था। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज था, लेकिन पुलिस को उसके काले साम्राज्य की गहराई का अंदाजा नहीं था।

जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए— यादव और उसके परिवार के खातों में मात्र तीन सालों में 1.50 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हुए थे! पुलिस ने जब संपत्ति की पड़ताल की, तो पता चला कि तस्करी के पैसे से उसने ग्राम हल्दीझरिया में एक दो मंजिला आलीशान मकान (कीमत ₹1,01,47,134) और पांच महंगे वाहन (02 कार, 02 बाइक और 01 ट्रैक्टर) (कीमत ₹37,35,000) खरीदे थे।

  शौचालय में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना, इलाके में दहशत का माहौल

इतिहास में पहली बार – जशपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई!

पुलिस महानिरीक्षक (IG) अंकित गर्ग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देश पर इस मामले को SAFEMA कोर्ट, मुंबई तक पहुंचाया गया। पुलिस की ठोस रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया और पूरी संपत्ति फ्रीज करने का आदेश दिया।

तस्करों के लिए कड़ा संदेश – बच नहीं पाओगे!

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है! “नशे का धंधा करने वालों की अब खैर नहीं। उनकी अवैध संपत्तियां जब्त होंगी और वे सलाखों के पीछे होंगे। जशपुर पुलिस इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखेगी!”

अवैध धंधे वालों में दहशत!

इस ऐतिहासिक कार्रवाई के बाद जशपुर और सरगुजा इलाके में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button