छत्तीसगढ़

दूसरे की जमीन को अपना बताकर लाखों की ठगी, पती-पत्नी के खिलाफ FIR

रायपुर । राजधानी में जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें देवेंद्र नगर सेक्टर-5 के निवासी महेश कोडवानी और भारती कोडवानी पर 75 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। सिविल लाइंस थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने अपनी बताकर जिस जमीन का सौदा किया, वह उनकी थी ही नहीं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्या है मामला?

पीड़ित दीपक रहेजा, जो रियल एस्टेट व्यापारी हैं, उन्होंने आरोपियों के साथ मंदिरहसौद इलाके में 6 एकड़ जमीन का सौदा किया था। इस सौदे में जमीन की कीमत 1.90 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तय हुई थी। आरोपियों ने खसरा नंबर 788/3 समेत अन्य जमीनें दिखाईं और 75 लाख रुपये अग्रिम राशि के तौर पर ले लिए।

 

जब दीपक ने रजिस्ट्री कराने के लिए कहा, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में पता चला कि जिस जमीन का सौदा किया गया था, वह महेश और भारती कोडवानी की नहीं थी। इस पर दीपक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

 

 

 

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि महेश और भारती कोडवानी ने खसरा नंबर 788/3 रकबा 0.9550 हेक्टेयर (2.36 एकड़) को अपनी बताकर ऑनलाइन रिकॉर्ड दिखाया। बाद में जब पीड़ित ने जांच की, तो पता चला कि इस जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद था, और आरोपियों ने खसरा सुधार के लिए आवेदन भी दे रखा था। वहीं इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने महेश और भारती कोडवानी के खिलाफ धोखाधड़ी (IPC की धारा 420) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपए का बोनस

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button