छत्तीसगढ़

महिला टीचर ले रही थी महतारी वंदन योजना का लाभ, FIR दर्ज

महासमुन्द । कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर महतारी वंदन योजना का अनुचित लाभ ले रही शिक्षिका नीलम गोस्वामी पर एफ आई आर दर्ज किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने कल रात उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत घोड़ारी के सचिव रमाकांत गोस्वामी द्वारा अपनी पत्नी नीलम गोस्वामी जो की शिक्षक है के नाम पर महतारी वंदन योजना का फार्म गलत जानकारी देकर भरा गया एवं अनैतिक तरीके से उनकी पत्नि जो कि ग्राम केशवा में पदस्थ है के खाते में राशि प्राप्त किया गया है। किसी भी शासकीय सेवक को गलत जानकारी देकर अनुचित लाभ प्राप्त करना शासकीय नियमों के विपरीत है।

 

कलेक्टर लंगेह ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना है, पात्र हितग्राहियों के अलावा जो भी इसका अनुचित तरीके से लाभ लेने का प्रयास करेंगे उन पर सख्त का रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो पात्र हितग्राही है उसे ही लाभ मिलना सुनिश्चित हो, जो भी अनुचित तरीके से लाभ ले रहे है उन पर सख्त कारवाई की जाएगी

  छत्तीसगढ़ी फ़िल्म तोर मया के चिन्हा की पोस्टर विमोचन रायपुर राजधानी में रखा गया<br>

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button