🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
नईदिल्लीराजनीति

‘कोरियन हार्ट नहीं, भ्रष्टाचार की कमाई गिनने का…’, राहुल के फ्रेंडशिप डे पोस्ट पर शहजाद पूनावाला ने ली चुटकी

नई दिल्ली। फ्रेंडशिप डे के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर देश की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। वजह है कि राहुल गांधी की तरफ से शेयर किए गए एक पोस्ट को लेकर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उन पर तीखा हमला बोला है। शहजाद पूनावाला ने वीडियो जारी कर राहुल गांधी के अंदाज पर तंज कसा और तस्वीर में उनके पोज की तुलना भ्रष्टाचार से कर दी।

Advertisement Carousel

बता दें कि फ्रेंडशिप डे के अवसर पर राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वह सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे थे और उन्होंने हाथ से कोरियन ‘फिंगर हार्ट’बनाया हुआ था। इस तस्वीर के साथ राहुल गांधी ने लिखा था, अभी भी एक छात्र हूं, हर दिन कुछ नया सीख रहा हूं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पोस्ट में राहुल ने फ्रेंडशिप डे की दी शुभकामनाएं

पोस्ट में राहुल ने आगे लिखा कि आज फ्रेंडशिप डे है और यह एक दिल है। सभी को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं…बहुत सारा प्यार। राहुल गांधी का यह अंदाज युवाओं से जुड़ने की उनकी कोशिश का हिस्सा माना जा रहा है।

  शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

शहजाद पूनावाला ने पोस्ट पर कसा तंज

राहुल गांधी के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया। पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा,’ नहीं-नहीं, इसे फ्रेंडशिप डे पर शेयर किया गया कोरियन हार्ट का जेस्चर समझने की भूल मत कीजिए। जारी किए गए वीडियो में पूनावाला ने राहुल गांधी के हाथ के इशारे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह कोरियन हार्ट नहीं, बल्कि उंगलियां गिनना है। उन्होंने अपनी उंगलियों के बीच कुछ करेंसी नोट रखकर यह दिखाने की कोशिश की कि यह भ्रष्टाचार की कमाई गिनने का तरीका है।

गांधी परिवार पर साधा निशाना

पूनावाला ने आगे कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के लिए यह कोई नई बात नहीं है। राहुल गांधी जी ने कहा कि वे अभी भी छात्र हैं और सीख रहे हैं, लेकिन भ्रष्टाचार और घूस लेने के मामले में वे सिर्फ अप्रेंटिस नहीं, बल्कि पीएचडी हैं।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button