छत्तीसगढ़

निःशक्तजनों को रोजगार से जोड़ने शहर में बनेगा दिव्यांग बाजार : कलेक्टर

धान का उठाव नहीं करने वाले मिलरों के विरूद्ध जारी रहेगी कार्रवाई

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर । बिलासपुर शहर निःशक्तजनों के लिए अलग से दिव्यांग बाजार विकसित किया जायेगा। दिव्यांग जनों को इनका आवंटन कर उन्हें शासन की अन्य योजनाओं से भी जोड़ा जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते हुए इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को उचित स्थान चिन्हित कर इसकी कार्य-योजना तैयार करने को कहा है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, डीएफओ सत्यदेव शर्मा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। उन्होंने अनुबंध के बावजूद धान का उठाव नहीं करने वाले मिलरों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की भर्ती पूर्ण हो चुकी है। इसलिए आस-पास के स्कूलों से संलग्न किये गये शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया जाये। बढ़ती ठण्ड को देखते हुए दो पालियों में लगने वाले स्कूलों के समय में बदलाव करने के निर्देश डीईओ को दिए। अनियमित भवनों के नियमितीकरण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने समिति की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएसआर मद से चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस मद में राशि की उपलब्धता पर्याप्त है। यूटिलाईजेशन प्रमाण पत्र देकर अगली किश्त लिया जाए। कलेक्टर ने सभी शासकीय वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स रखने के निर्देश दिए। रेडक्रास सोसायटी द्वारा सभी शासकीय वाहनों के लिए बाक्स उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने इस माह के 19 से 25 दिसम्बर तक मनाये जाने वाले सुशासन सप्ताह के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए। अब तक लंबित समस्याओं का निराकरण कर अपलोड किये जाने पर जोर दिया। टीएल बैठक के बाद अर्बन पब्लिक सोसायटी की बैठक में हुई। जिसमें पीएम-ई बस सेवा के लिए बस डिपों में आधारभूत संरचना निर्माण के लिए प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

  436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा.. कठिन समय में कानतु राम के परिवार का संबल बनी 'बिहान' की पहल

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button