🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सीईओ डॉ. कन्नौजे ने जल जतन अभियान की समीक्षा बैठक ली

 

जल संचय एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के संबंध में पखवाड़ा चलाने के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

बालोद । कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जल जतन अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने भू-जल स्तर में वृद्धि किए जाने हेतु जल जतन अभियान पखवाड़ा आयोजित करने के निर्देश दिए। सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान के लिए जल वाहिनी का गठन, महिला कमाण्डो, मितानिन एवं स्व-सहायता समूह की सक्रिय महिलाओं को शामिल करने को कहा है। इसके साथ ही एनसीसी, स्काउट-गाइड के स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अन्य युवाओं का जल मित्र तथा प्रत्येक ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधि, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं किसान को शामिल कर जल जतन समिति का गठन करने को कहा। बैठक में डाॅ. कन्नौजे ने कहा कि जल जतन पखवाड़ा के तहत विशाल जन समुदाय के माध्यम से विभिन्न रूपों, रैली, वॉल-पेंटिंग, सोकपिट निर्माण, बच्चों की निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं जन भागीदारी के तहत बोरी बंधान को बढ़ावा देना है। जिससे निकट भविष्य में भूमिगत जल की सुरक्षा एवं ग्रीष्म ऋतु में पेय जल की कमी को रोका जा सके। बैठक में उप संचालक पंचायत आकाश सोनी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button