🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

Bijapur news:– सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बीजापुर जिले में में आठ नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। आठ नक्सलियों के शव के साथ आधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। जवानों की सर्चिंग अभी भी जारी है।

 

Advertisement Carousel

Bijapur बीजापुर। बस्तर के बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए है। एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के शव बरामद होने के अलावा आधुनिक हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है। अब भी पुलिस की सर्चिंग और मुठभेड़ जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

31 जनवरी को थाना गंगालूर क्षेत्र में डीआरजी, एसटीएफ,कोबरा 202 एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 222 वाहिनी की संयुक्त टीम प्रतिबंधित माओवादी संगठन अंतर्गत पश्चिम बस्तर डिवीजन के सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर माओवादी विरोधी अभियान के लिए निकली थी।

आज 1 फरवरी को अभियान के दौरान सुबह 8:30 बजे से संयुक्त टीम एवं माओवादियों के मध्य रुक रुक कर कई बार मुठभेड़ दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में सुरक्षा बल के जवान भारी पड़े। हुई। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में अब तक 8 नक्सलियों के शव बरामद हुए है। इसके अलावा नक्सली ठिकानों से इंसास राइफल, बीजीएल लांचर सहित कई हथियार बरामद हुए है।

क्षेत्र में पुलिस का गश्त अभियान एवं मुठभेड़ अभी भी जारी है। और नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की आशंका है। गौरतलब है कि बस्तर रेंज में आईजी पी सुंदर राज के बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के निर्देशन में कई बड़े मुठभेड़ हुए है और सुरक्षाबल के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ कई सफलताएं हासिल हुई है। सुरक्षा बल के जवानों के दबाव में कई ईनामी नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button